रूद्र सागर
इसका स्थान हरसिद्धि पाल पर है। यहाँ नमक और नंदी (बैल) की मूर्ति का दान किया जाता है।
पुष्कर सागर
यह नलिया बाखल में स्थित एक कुण्ड है। यहाँ पीला वस्त्र, चना दाल, और स्वर्ण का दान किया जाता है।
क्षीर सागर
नई सड़क पर स्थित इस तालाब में साबूदाने की खीर और पात्र का दान किया जाता है।
गोवर्धन सागर
यह सागर निकास चौराहे के पास स्थित है। यहाँ माखन-मिश्री, पात्र में गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, और पुरुष के वस्त्रों का दान किया जाता है।
रत्नाकर सागर
ओंडासा गाँव में स्थित इस सागर पर पंचरत्न, स्त्रियों के श्रृंगार की वस्तुएँ, तथा स्त्री के वस्त्रों का दान किया जाता है।
विष्णु सागर
यह सागर अंकपात राम-लक्ष्मण मंदिर के पीछे स्थित है। यहाँ विष्णु जी की मूर्ति स्थापित है और पूजन के पंच पात्र का दान किया जाता है।
पुरुषोत्तम सागर
अंकपात दरवाजे के पास स्थित यह तालाब सोलह सागर के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहाँ चालनी में मालपुआ का दान किया जाता है।
